मंझनपुर: प्रभारी मंत्री ने कोतारी पश्चिम पीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता की परखी
मंझनपुर ब्लॉक अंतर्गत कोतारी पश्चिम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण बुधवार को समय 1 बजे प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं व कर्मचारियों की उपस्थिति समेत तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।