◆◆ *अवैध पार्किंग के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाई, लगभग 30 वाहन हटाए गए*
छपरा, 23 जून 2026
◆ जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क के राइट ऑफ वे (ROW) में किए जा रहे अवैध वाहन पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
सहायक जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में मोटरयान निरीक्षक एवं प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ESI) द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े लगभग 30 वाहनों को हटाया गया। साथ ही संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई भी की गई।
◆ उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क की सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
◆ जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW) में किसी भी प्रकार की अवैध पार्किंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इसके विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
◆ जिला प्रशासन की वाहन मालिकों, परिवहन संचालकों एवं आम नागरिकों से अपील है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्क करें तथा सड़क की भूमि एवं राइट ऑफ वे का अतिक्रमण अथवा अवैध उपयोग न करें, ताकि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
#illegalparking
#NH19
#penalty
#chapra
#saran
Transport Department, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Saharsa, Bihar | Jun 23, 2026