अल्बर्ट एक्का (जारी): गुड फ्राइडे पर कलवारी पहाड़ में विशेष मिस्सा, शांति और भाईचारे का संदेश
जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम तीन बजे बताया गया कि जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा पंचायत के परसा तेतरटोली स्थित कलवारी पहाड़ में गुड फ्राईडे के पावन अवसर पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।