गुना: जिला जेल में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम, बंदियों ने नशा छोड़ने का लिया संकल्प
Guna, Guna | May 30, 2026 गुना जिला जेल में 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में 30 मई को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मेडिकल टीम ने नशा मुक्ति जागरूकता और बंदी सुधार कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को नशे के दुष्परिणाम और व्यसन मुक्ति जीवन अपने के लिए जागरूक किया गया। विभिन्न माध्यमों से जानकारी दी और नशा न करने का बंदियों को संकल्प दिलाया गया।