Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image

14 एवं 17 जून को सिपाही के पद पर चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त कराई जाएगी - जिला प्रशासन अध्यक्ष, केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में मध निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग (कारा) एवं परिवहन विभाग में सिपाही के पद पर चयन हेतु लिखित प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 14.06.2026 एवं 17.06.2026 को जिला में निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं केंद्र अधीक्षकों की संयुक्त ब्रीफिंग संपन्न हुई जिसमें बताया गया कि सिपाही के पद पर चयन हेतु जिला में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों दिन की परीक्षा दो-दो पालियों में ली जाएगी जिसमें प्रत्येक पाली की परीक्षा में 8736 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्यान्ह तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अपर समाहर्ता के द्वारा इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रतिनियुक्ति सभी मजिस्ट्रेट एवं केंद्राधीक्षकों को सभी जरूरी निर्देश दिया गया और कहा गया कि सभी परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर की व्यवस्था करा लें। केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों के सभी कक्ष में घड़ी की व्यवस्था रखेंगे और समय का मिलान कर लेंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर बिजली की समुचित व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल को निर्देश दिया गया कि 07:00 बजे पूर्वाह्न में एलॉटेड परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश प्रथम पाली के लिए 08:00 बजे पूर्वाह्न से कराया जाएगा और 09:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अपराह्न 1:00 बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति होगी परंतु अपराह्न 2:00 बजे के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों का तीन लेयर में फ्रीस्किंग का निर्देश दिया गया।पहला मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश के समय एवं दूसरा परीक्षा केंद्र के अंदर फ्रीस्किंग कराई जाएगी। तीसरे चरण की फ्रीस्किन परीक्षा कक्ष में कराई जाएगी। परीक्षार्थी केवल परीक्षा का प्रवेश पत्र साथ प्रवेश करेंगे। उन्हें पेन अथवा पेंसिल भी ले जाने की अनुमति नहीं है। पेन परीक्षा कक्ष में ही उपलब्ध कराया जाएगा संयुक्त ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला अभ्यर्थियों की जांच हेतु महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, घड़ी, इरेज़र,शार्पनर एवं अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस/ गजट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश के बाद सभी परीक्षार्थियों को आवंटित रोल नंबर के आधार पर बैठना होगा। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी को अपने पास मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को रखने की अनुमति नहीं होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर 200 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत संपूर्ण परीक्षा अवधि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की दूरी के अंतर्गत स्थित सभी फोटो स्टेट / साइबर कैफे की दुकान को परीक्षा की तिथि को पूर्वाह्न 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। परीक्षा केंद्र पर मीडिया के प्रवेश को वर्जित किया गया है। परीक्षा को स्वच्छ एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालन को लेकर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जो दूरभाष संख्या 06252-242418 पर परीक्षा के दिन कार्यरत रहेगा। आज के संयुक्त ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच)मो शिबगतुल्लहा,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी,वरीय उप समाहर्ता श्री अमरेश कुमार, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री नित्याम कुमार गौरव सहित प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्र अधीक्षक उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

29 views | East Champaran, Bihar | Jun 11, 2026

MORE NEWS

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण  एवं 0-15km  में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया।

समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी  किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण एवं 0-15km में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया। समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है।
आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई।
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है। आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

Motihari, East Champaran | Jun 26, 2026