जमुनहा: पथरिहा माल भौखारा में फूस के हाता में लगी आग, एक मवेशी की मौत व दो झुलसे
पथरिहा माल भौखारा मे सोमवार रात बुधाई राम के घर के पास बने हाता मे अचानक चिंगारीया निकलने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, तबतक हाता मे रखा क़ृषि उपकरण चारा और अन्य सामान जलजर राख के ढेर मे तब्दील हो चुका था, वही अहाते बंधे एक मवेशी की भी जलकर दर्दनक मौत हो गयी जबकि दो अन्य मवेशी झुलस गयी।