जमुनहा: प्रतापपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक वृद्ध महिला की मौत
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मिठाई अली की 90 वर्षीय बहन महमूदा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गौरतलब है, वृद्ध महिला की शादी 70 वर्ष पूर्व सरदारपुरवा निवासी यासीन के साथ हुई थी। उसके पति यासीन की 15 वर्ष पहले मौत और कोई बच्चे नहीं होने के बाद महमूदा मायके आकर भाई मिठाई अली के साथ रहने लगी। महिला ने तीन बीघा भूमि भाई को बैनामा कर दिया था, जिसकी देखभाल उसका भाई कर रहा था।