जमुनहा: गजोबरी के मजरा टेपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के टेपरा निवासी कमरजहां (28) पत्नी इमरान की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी ने घटना की सूचना मृतका के छब्बन अली को दी। मायके के लोग मृतका के घर पहुंचे तो कमरजहां की लाश चारपाई पर पड़ी थी। मृतका के पिता ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।