जमुनहा: आज नहीं होगा जमुनहा सहित तीनो तहसील दिवस का आयोजन
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। साथ ही 19 फरवरी को ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन होना है। इसमें अधिकांश अधिकारी उन्हीं व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे।इसलिए दिनांक 17.02.2024 (शनिवार) को आयोजित होने वाला तहसील दिवस 20.02.2024 (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा।