विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को मुरलीगंज स्थित के.पी. महाविद्यालय में परिचर्चा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने की, जबकि संचालन प्रो. मोनी कुमारी ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों को एक-एक पौधा भेंट कर सम्मानित भी किया।
(पूरी रिपोर्ट का लिंक कॉमेंट बॉक्स में...)