बिंदकी: लाला बक्सरा में फर्राटा पंखे के करंट से महिला की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव की महिला ममता देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी गंगा नारायण घर में अकेली थी पति बीमार थे बच्चे उन्हें इलाज करने के लिए कानपुर ले गए थे। घर के अंदर महिला फर्राटा पंखे के करंट की चपेट में आ गई। फर्राटा पंखा महिला के शरीर के ऊपर गिर गया जिससे मौत हो गई। बुधवार को दिन में 1 बजे महिला के शव का अंतिम संस्कार हुआ।