आबू रोड: सिरोही में कुत्ते का शिकार कर युवक तक पहुंचा तेंदुआ, सूझबूझ से बची जान
सिरोही के माउंट आबू स्थित कुमारवाड़ा के एक होटल में 29 जून की रात करीब 1 बजे लेपर्ड घुस आया। उसने होटल की छत पर सो रहे 25 वर्षीय कर्मचारी बालू के पास चेन से बंधे कुत्ते का शिकार कर लिया। कुत्ते को मारने के बाद लेपर्ड कर्मचारी की ओर बढ़ा। तभी बालू की आंख खुल गई। सामने लेपर्ड को देखकर उसने घबराने या भागने की बजाय सूझबूझ दिखाई और बिना कोई हरकत नहीं की थी।