भीलवाड़ा: अरिहंत हॉस्पिटल के समीप सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत, हाथ पर 'दिनेश' गुदा, पुलिस कर रही है मृतक की पहचान के प्रयास
शहर के अरिहंत हॉस्पिटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।मृतक के दाहिने हाथ कर दिनेश गुदा हुआ है।पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।