अटेर: प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने पर भिण्ड में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा,विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना
Ater, Bhind | Oct 7, 2026 भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भिण्ड में जिला स्तरीय सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सेवा ज्योति का प्रज्ज्वलन किया।