Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, बांका से जानिए बांका जिला में पेयजल योजनाओं की समस्याओं एवं उनके समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी। #जिला_प्रशासन_बांका #जिला_जनसंपर्क_कार्यालय_बांका #बांका #लोक_स्वास्थ्य_अभियंत्रण_विभाग #PHEDBihar #पेयजल #हर_घर_जल #जल_जीवन_मिशन #स्वच्छ_पेयजल #जनहित_में_जारी #बिहार_सरकार #Banka

70 views | Banka, Bihar | Jun 30, 2026

MORE NEWS

सावधान!

"घरेलू बिजली उपकरण खुद ही ठीक कर लूंगा" यह सोच आपकी जान ले सकती है!

थोड़े पैसे बचाने की चाहत में अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को खतरे में न डालें।

बिजली उपकरणों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमेशा प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन को ही बुलाएं।

खुद से मरम्मत करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। आपातकालीन स्थिति में तुरंत कॉल करें हेल्पलाइन नंबर 1912 पर।

#FREE #electricity #forAll #BiharGovernment #scheme

सावधान! "घरेलू बिजली उपकरण खुद ही ठीक कर लूंगा" यह सोच आपकी जान ले सकती है! थोड़े पैसे बचाने की चाहत में अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को खतरे में न डालें। बिजली उपकरणों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हमेशा प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन को ही बुलाएं। खुद से मरम्मत करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। आपातकालीन स्थिति में तुरंत कॉल करें हेल्पलाइन नंबर 1912 पर। #FREE #electricity #forAll #BiharGovernment #scheme

Banka, Bihar | Jul 1, 2026

11 हजार वोल्ट बिजली तार से हादसे का खतरा, कार्रवाई की मांग पर विभागीय अधिकारियों पर धमकाने का आरोप; डीएम से लगाई गुहार...

11 हजार वोल्ट बिजली तार से हादसे का खतरा, कार्रवाई की मांग पर विभागीय अधिकारियों पर धमकाने का आरोप; डीएम से लगाई गुहार...

Banka, Banka | Jun 30, 2026

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज   जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में  उनके कार्यालय कक्ष में  आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है । कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

#जिला_प्रशासन_बांका
#जनसुनवाई
#सात_निश्चय_3
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान
#EaseOfLiving
#जनसमस्या_समाधान
#सुशासन
#लोकसेवा
#बांका
#बिहार_Government
#DM_Banka
#GoodGovernance

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही है । कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। #जिला_प्रशासन_बांका #जनसुनवाई #सात_निश्चय_3 #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #EaseOfLiving #जनसमस्या_समाधान #सुशासन #लोकसेवा #बांका #बिहार_Government #DM_Banka #GoodGovernance

Banka, Bihar | Jun 30, 2026

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों का फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सत्यापन एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। साथ ही गृह भ्रमण, बच्चों का वजन एवं लंबाई मापन, पूरक पोषाहार वितरण, टीकाकरण आदि सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाए।
टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण से संबंधित लाभार्थियों के एफआरएस सत्यापन में फुल्लीडुमर, कटोरिया एवं बाराहाट परियोजनाओं का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से कारण पूछा गया तथा एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
पोषण ट्रैकर के अंतर्गत गर्म पका भोजन वितरण में धोरैया (75.53 प्रतिशत) एवं बौंसी (68.80 प्रतिशत) परियोजनाओं की रैंकिंग क्रमशः 10वें एवं 11वें स्थान पर रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की प्रतिदिन समीक्षा जिला स्तर से वर्चुअल माध्यम (वीसी) के जरिए की जाएगी तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की प्रगति सभी परियोजनाओं में असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला मिशन समन्वयक का मानदेय अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।
वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निष्पादित मामलों का नियमित रूप से फॉलो-अप किया जाए तथा संबंधित अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

#जिला_प्रशासन_बांका
#ICDS
#पोषण_ट्रैकर
#सुपोषित_बिहार
#प्रधानमंत्री_मातृत्व_वंदना_योजना
#THR
#बाल_विकास
#महिला_एवं_बाल_विकास
#सुशासन
#बांका
#DM_Banka
#BiharGovernment

जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों का फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सत्यापन एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। साथ ही गृह भ्रमण, बच्चों का वजन एवं लंबाई मापन, पूरक पोषाहार वितरण, टीकाकरण आदि सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाए। टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण से संबंधित लाभार्थियों के एफआरएस सत्यापन में फुल्लीडुमर, कटोरिया एवं बाराहाट परियोजनाओं का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से कारण पूछा गया तथा एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैकर के अंतर्गत गर्म पका भोजन वितरण में धोरैया (75.53 प्रतिशत) एवं बौंसी (68.80 प्रतिशत) परियोजनाओं की रैंकिंग क्रमशः 10वें एवं 11वें स्थान पर रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की प्रतिदिन समीक्षा जिला स्तर से वर्चुअल माध्यम (वीसी) के जरिए की जाएगी तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की प्रगति सभी परियोजनाओं में असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला मिशन समन्वयक का मानदेय अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया। वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निष्पादित मामलों का नियमित रूप से फॉलो-अप किया जाए तथा संबंधित अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। #जिला_प्रशासन_बांका #ICDS #पोषण_ट्रैकर #सुपोषित_बिहार #प्रधानमंत्री_मातृत्व_वंदना_योजना #THR #बाल_विकास #महिला_एवं_बाल_विकास #सुशासन #बांका #DM_Banka #BiharGovernment

Banka, Bihar | Jun 30, 2026

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, बांका से जानिए बांका जिला में पेयजल योजनाओं की समस्याओं एवं उनके समाधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी। #जिला_प्रशासन_बांका #जिला_जनसंपर्क_कार्यालय_बांका #बांका #लोक_स्वास्थ्य_अभियंत्रण_विभाग #PHEDBihar #पेयजल #हर_घर_जल #जल_जीवन_मिशन #स्वच्छ_पेयजल #जनहित_में_जारी #बिहार_सरकार #Banka - Banka News