जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को आईसीडीएस (समेकित बाल विकास सेवा) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों का फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सत्यापन एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। साथ ही गृह भ्रमण, बच्चों का वजन एवं लंबाई मापन, पूरक पोषाहार वितरण, टीकाकरण आदि सभी प्रमुख इंडिकेटर्स की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर उपलब्ध कराई जाए।
टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण से संबंधित लाभार्थियों के एफआरएस सत्यापन में फुल्लीडुमर, कटोरिया एवं बाराहाट परियोजनाओं का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से कारण पूछा गया तथा एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
पोषण ट्रैकर के अंतर्गत गर्म पका भोजन वितरण में धोरैया (75.53 प्रतिशत) एवं बौंसी (68.80 प्रतिशत) परियोजनाओं की रैंकिंग क्रमशः 10वें एवं 11वें स्थान पर रहने पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की प्रतिदिन समीक्षा जिला स्तर से वर्चुअल माध्यम (वीसी) के जरिए की जाएगी तथा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की प्रगति सभी परियोजनाओं में असंतोषजनक पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला मिशन समन्वयक का मानदेय अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।
वन स्टॉप सेंटर की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निष्पादित मामलों का नियमित रूप से फॉलो-अप किया जाए तथा संबंधित अभिलेखों का समुचित संधारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
#जिला_प्रशासन_बांका
#ICDS
#पोषण_ट्रैकर
#सुपोषित_बिहार
#प्रधानमंत्री_मातृत्व_वंदना_योजना
#THR
#बाल_विकास
#महिला_एवं_बाल_विकास
#सुशासन
#बांका
#DM_Banka
#BiharGovernment
51 views | Banka, Bihar | Jun 30, 2026