मझोली: ग्राम कुलुआ जमुनिया के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री को लेकर जताया विरोध,सौंपा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन
ग्राम कुलुआ जमुनिया के ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर लगभग 1:00 बजे गांव में बिक रही अवैध शराब बिक्री को लेकर विरोध जताया और पुलिस प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है की गांव में एक महिला अवैध शराब बनाती है और उसकी बिक्री करती है कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस प्रशासन ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात की है।