औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के तुलसी बिगहा में जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,श्रीकृष्ण की पूजा के बाद सरकार पर जमकर बरसे-
तुलसी बिगहा गोह में मंगलवार को आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के पहुंचने से कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय होने के साथ राजनीतिक रंग में भी नजर आया।गोह पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव सबसे पहले कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर पहुंचे।यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने की। आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि तेजस्वी यादव का मुकुट पहनाकर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि गोह की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं
कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के साथ गोह विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लेने भी आया हूं।
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा।कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।जब खुद अपराधी हैं तो बिहार को अपराध मुक्त कैसे करेंगे। उन्होंने सरकार के अपराध नियंत्रण के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।
महंगाई और रोजगार को लेकर केंद्र सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष किया।कहा कि मोदी जी को पहले महंगाई डायन लगती थी, अब महंगाई भौजाई लगती है कहा कि बिहार में पेपर लीक, घोटाला,शौचालय घोटाला और युवाओं के रोजगार के सवाल पर लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हो रही हैं।युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।उन्होंने बिहार की आर्थिक स्थिति पर भी सरकार को घेरा।तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की स्थिति इतनी बदतर है कि राज्य के एक व्यक्ति पर करीब 27 हजार रुपये का कर्ज है।सरकार से रोजगार,शिक्षा और विकास के मुद्दे पर जवाब देने की मांग की।तेजस्वी यादव ने कथित फर्जी एनकाउंटर के मुद्दे को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।#viralreels #facebookreels #trendingreels #Goh #औरंगाबाद #राजद #tejswiyadav
Rafiganj, Aurangabad | Sep 2, 2026