हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 218 यात्री पकड़े गए, किलाबंदी की गई
Huzur, Bhopal | Feb 27, 2025 भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए 'किलाबंदी' की गई। इस दौरान ऐसे 218 यात्री पकड़े गए, जिनके पास टिकट नहीं मिले।उनसे 1 लाख 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। भोपाल स्टेशन पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक दो सुपरवाइजर समेत 20 टिकट चेकिंग स्टाफ ने 'किलाबंदी"टिकट चेकिंग अभियान चलाया।