हसनपुर: आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने माता-पिता के साथ मिलकर बड़े भाई और भाभी पर किया हमला
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र ताहरपुर गांव में आम तोड़ने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां एक ही परिवार के दो पक्षों में साझे के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़ित अनिल और उनकी पत्नी बालेश का आरोप है कि जब उन्होंने आम तोड़ने का विरोध किया, तो अनिल के सगे छोटे भाई, मां और पिता ने मिलकर उन पर लाठी।