सांगानेर: जयपुर में स्कूल प्रशासन से परेशान छात्र ने चढ़ा अजमेरी गेट पर, सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस ने किया रेस्क्यू
जयपुर में स्कूल से नाराज 12th क्लास का स्टूडेंट अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से समझाइश की लेकिन वो नीचे उतरने के लिए नहीं माना। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उसे बातों में उलझाकर नीचे उतारा। दरअसल मामला जालूपुरा थाने का है। जानकारी अनुसार- स्टूडेंट चित्रकूट इलाके का रहने वाला है। वह सुबह अजमेरी गेट पर चढ़ गया