सादाबाद: हाथरस में भीषण आग लगने से बुजुर्ग दंपति की मौत
हाथरस के सादाबाद कोतवाली इलाके में रात करीब दो बजे मकान में आग लगने से 71 साल के शहजाद और उनकी 65 साल की पत्नी सलमा बेगम की जलकर मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। जांच जारी है।