बाह: पिनाहट में काली पल्सर सवार बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र, ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
थाना पिनाहट क्षेत्र में काली पल्सर सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपट लिया। यह घटना शनिवार शाम 6 बजे पिनाहट-अरनोटा मार्ग पर गैस एजेंसी के पास हुई। महिला अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर पिनाहट बाजार से खरीदारी के बाद गांव लौट रही थी। पिनाहट कस्बा बाजार से ही बदमाश उनकी बाइक का पीछा कर रहे थे। गैस एजेंसी के पास पहुंचते ही बदमाशों ने महिला के गल