बाह: जैतपुर क्षेत्र के तडेता गांव में युवक ने की आत्महत्या, 15 दिन पहले उसके पिता ने भी लगाई थी फांसी
थाना जैतपुर क्षेत्र के तडेता गांव में शनिवार सुबह 9 बजे 18 वर्षीय विष्णु पुत्र स्वर्गीय जगदीश ने पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शादी 5 माह पहले हुई थी, लेकिन एक माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। शादी के बाद से ही परिवार में विवाद चल रहा था। एक माह पहले मृतक की पत्नी झगड़े के बाद मायके चली गई थी।