बाह: क्वारी गांव में कुत्तों के हमले से दो मोर घायल, एक मोर की हुई मौत
बाह रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत क्वारी में कुत्तों ने दो मोरों पर हमला कर दिया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे हुई। ग्रामवासियों ने तत्परता दिखाते हुए मोरों को कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक मोर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। घायल मोर को बाह के पशु-चिकित्सालय में इलाज