डिंडौरी: पुरानी डिंडौरी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भी शामिल हुए
पुरानी डिंडौरी में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कार्यक्रम का किया गया आयोजन जहां शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे कार्यक्रम में शामिल हुए और कथा का श्रवण कर धर्म लाभ उठाया। दरअसल शहपुरा विधायक ने सोमवार सुबह 9:30 जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कार्यक्रम में शामिल हुए और संगीतमय कथा का रसपान करते हुए धर्म लाभ उठाया।