गोबिंदपुर राजनगर: फुफडीह गांव में जमीन से पानी रिसने से कई मकान ध्वस्त, क्रशर-ब्लास्टिंग से ग्रामीण परेशान
राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत के फुफडीह गांव में जमीन से लगातार पानी रिसने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कई कच्चे मकानों की दीवारें धंसने लगी हैं और घरों के अंदर बने मिट्टी के चूल्हों से भी पानी निकल रहा है। ग्राम प्रधान समेत एक ग्रामीण का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है और प्रभावित परिवार बिरसा मेमोरियल क्लब में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों