क्राइम ब्रांच पलवल की कार्यवाही: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी कृष्ण किया गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लिया।
Aonenews अरविन्द बक्शी
पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने रेलवे रोड स्थित एटीएम मशीन पर धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलने और रुपये निकालने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राम मंडल निवासी हथीन मोड, पलवल ने थाना कैम्प पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अगस्त 2026 की रात रेलवे रोड स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालते समय आरोपियों ने झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 29,000 रुपये निकाल लिए। जिस पर थाना कैम्प में अभियोग दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने पूर्व में मुख्य आरोपी सुखराम उर्फ लड्डू निवासी गांव बढ़राम को फरीदाबाद से काबू कर गिरफ्तार किया था। सुखराम के कब्जे व निशांदेही पर उसके हिस्से में आए रुपयों में से 7,000 रुपये बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
इसी कड़ी में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 25 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर धोखाधड़ी की इस वारदात में शामिल दूसरे आरोपी कृष्ण पुत्र योगेन्द्र उर्फ सुरेश निवासी गांव बढ़राम, थाना चान्दहट, जिला पलवल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर धोखाधड़ी के रुपये व एटीएम कार्ड की बरामदगी तथा जिले में हुई अन्य संभावित वारदातों के संबंध में पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।
#palwalpolice
#Policenews