'सेवा संकल्प अभियान' : 'कहानी बदलाव की'
*हरियाणा सरकार की सक्षम योजना से मिली आर्थिक मदद से नीतीश की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की राह हुई आसान
Aonenews अरविन्द बक्शी
भत्ते से किताबें और परीक्षा फॉर्म भरने का खर्च हो रहा पूरा*
आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ रहा गुलावद का नीतीश
*- योजना से मिली सहायता ने नीतीश की परिवार पर निर्भरता की चिंता की कम*
*- नीतीश ने जिला रोजगार विभाग और हरियाणा सरकार का जताया आभार
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जब जरूरतमंद युवाओं तक पहुंचती हैं तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी गांव गुलावद निवासी नीतीश की है, जो रोजगार कार्यालय होडल के माध्यम से सक्षम योजना से पंजीकृत हैं। योजना के तहत उन्हें हर महीने भत्ता प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक सहायता मिल रही है।
नीतीश बताते हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर भविष्य के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। पढ़ाई के दौरान किताबें खरीदने, अध्ययन सामग्री जुटाने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने जैसे छोटे-छोटे खर्च भी उनके लिए महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में सक्षम योजना के तहत मिलने वाला मासिक भत्ता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले किताबें खरीदने या प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उन्हें परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता से वह अपनी जरूरत के कई खर्च स्वयं पूरे कर लेते हैं। इससे न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद मिल रही है।
नीतीश का कहना है कि सरकार की इस पहल ने उन्हें यह महसूस कराया है कि मेहनत और सही अवसर के साथ युवा अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर गंभीर हैं और भविष्य में एक अच्छी नौकरी हासिल कर अपने परिवार का सहारा बनना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि सक्षम योजना से मिलने वाला भत्ता उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक साधन है। इस सहायता से वह अपनी पढ़ाई से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा कर पा रहे हैं और किसी पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ता।
नीतीश ने सक्षम योजना का लाभ दिलाने के लिए जिला रोजगार विभाग तथा हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने वाली ऐसी योजनाएं उनके लिए काफी मददगार हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसी तरह मेहनत करते हुए वह अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे और आने वाले समय में अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।