चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद, 3 वाहन चोर गिरफ्तार:पुलिस प्रवक्ता
फरीदाबाद:26 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी
फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना तिगांव के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सुंदर वासी गांव डीग फरीदाबाद को मेट्रो फ्लैट्स सेक्टर-56 से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ के एक वाहन चोरी मामले में विकास वासी गांव जैतपुर दिल्ली को पुराना पल्ला पुल से गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की है वहीं अपराध शाखा सेक्टर-16 ने थाना खेडीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में सचिन वासी भारत कालोनी फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-17 से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 3 मामलों का खुलासा करते हुए 3 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
**
शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का झांसा देकर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार,
खाता में आये थे ठगी के 2 लाख रुपये, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद: साइबर थाना NIT की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ₹9.66 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोमपाल(35) वासी बरेली उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-43 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 8 अक्टूबर 2025 को उसे विदेशी नंबर से WhatsApp कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने स्वयं को Mew Wealth Private Limited का सहायक बताते हुए शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग UPI आईडी एवं बैंक खातों में अक्टूबर 2025 के दौरान शिकायतकर्ता से कुल ₹9,66,000 ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले में साइबर थाना NIT में केस दर्ज कर जांच की गई।
जांच में सामने आया कि जिस खाता में ठगी के रुपये आये थे उसका एक्सेस आरोपित सोमपाल के पास था। जिसमें सोमपाल ने अपनी ई-मेल आई-डी दे रखी थी। यह खाता एक फर्म Kumarto Soft Developed Pvt. limited का करंट खाता है। जिसमें ठगी के 2 लाख रुपये आये थे। आरोपित MBA पास है जिस पर पूर्व में दिल्ली में भी साइबर ठगी का एक मामला दर्ज है। मामले में अब तक 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी सोमपाल को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,80,000 रुपये की ठगी, मास्टरमाइंड सहित 2 कॉलर गिरफ्तार, साइबर थाना NIT की कार्रवाई,
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2,80,000 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने अशोक जैन, विक्रम व पुष्पेंद्र वासी जयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांधी कालोनी फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मर्चेंट नेवी में नौकरी के लिए DG वेबसाइट पर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड किये थे। जिसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को उसके व्हॉट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई जिसने अपने आप को कैप्टन बताया और कहा की आपके डॉक्यूमेंट्स हमने देख लिए है इस तरह कथित कैप्टन ने शिकायतकर्ता को अपने झांसे में ले लिया और नौकरी लगाने के नाम पर उससे 2,80,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए, जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि विक्रम व पुष्पेंद्र कॉलर का काम करते थे। आरोपितों ने फेसबुक फर मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के लिए एक पैज भी बनाया हुआ था। जिस क्लिक करते ही उनके व्हॉट्सएप पर क्वेरी आ जाती थी, जिसके बाद व्यक्ति से वहॉट्सएप कॉल की जाती थी। आरोपी अशोक मास्टरमाइंट है जो पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुका है, और जिसने पुर्व में जयपुर में मर्चेंट नेवी के कोर्स के लिए अकादमी भी खोल रखी थी। वहीं पर तीनों आरोपितों की आपस में मुलाकात हुई थी। तीनों आरोपित ग्रेजुएट है। तीनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर अशोक को 3 दिन के रिमांड, विक्रम व पुष्पेंद्र को जेल भेजा गया है।