सरदारशहर: सरदारशहर पंचायत समिति कार्यालय में एसडीएम दिव्या चौधरी की अध्यक्षता में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन हुआ
सरदारशहर पंचायत समिति कार्यालय में अटल जन सेवा शिविर का आयोजन एसडीएम दिव्या चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने जनसुनाई में भाग लिया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने चिकित्सा से जुड़े हुए कई मुद्दों को लेकर स्थानीय बीसीएमएचो से वार्ता करते हुए क्षेत्र में चिकित्सा में सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।