सरदारशहर: विद्यस्थली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, बच्चों के लिए आयोजित की गई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
विद्यास्थली विद्यालय में गुरुवार दोपहर 2 बजे “बाल दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनेकों कार्यक्रम बच्चों के द्वारा किए गए। इस सभी कार्यक्रमों में विद्यालय के बच्चों ने जम कर मस्ती की । इस अवसर पर कई प्रकार के खेल भी बच्चों को खिलाए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रिंसिपल नेहा डागा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।