गोविंदगढ़: सहजपुर के जंगल में कड़बी के ढेरों में लगी आग, किसानों का पशुचारा जलकर राख, ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू
रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत सहजपुर गांव के जंगल में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से खेत में रखी कड़बी के ढेरों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रखे कड़बी के कई ढेरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से किसानों का कई बीघा क्षेत्र में एकत्रित पशुचारा जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।