सांगोद: सांगोद में युवती से छेड़छाड़ मामले में सेन समाज का प्रदर्शन, उपखंड कार्यालय के बाहर की नारेबाजी
Sangod, Kota | Jul 28, 2026 सांगोद में एक युवती से कथित छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने के मामले को लेकर सेन समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवती को न्याय और सुरक्षा देने की मांग की।