हमीरपुर: सरीला के सभासदों ने चेयरमैन व ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार करने के आरोप, डीएम को पत्र सौंपकर की कार्रवाई की मांग
सरीला के सभासदों ने चेयरमैन व ईओ पर निर्माण कार्यों सहित उपकरणों एवं मशीनरी सप्लाई में भारी अनियमितता कर करोड़ों रूपये गबन करने का आरोप लगाया और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने उक्त प्रकरण की जिला स्तरीय टीम से जांच करवाकर निर्माण कार्यों के भुगतान रोकने की मांग की है।