कटघोरा: पसान में दंतैल का आतंक, खाने की तलाश में ग्रामीण के घर की दीवार तोड़ी, गांव में दहशत—रातभर खौफ के साए में ग्रामीण
Katghora, Korba | Aug 21, 2026 कोरबा जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र से लगे तरईनार इलाके में शुक्रवार सुबह एक दंतैल हाथी ने ग्रामीण के घर की दीवार तोड़ दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि खाने की तलाश में घूम रहा दंतैल हाथी तरईनार निवासी प्रकाश नायक के घर के पास पहुंचा और दीवार को तोड़ दिया।