ढीमरखेड़ा: उमरिया पान में पुलिया मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, राहगीरों ने बचाई जान
कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र के पुलिया तालाब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मोड़ पर हुई, जहां तेज रफ्तार और अचानक आमना-सामना होने से टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।