गया टाउन सीडी ब्लॉक: मगध रेंज के आईजी समेत कई अधिकारियों ने जमीनी विवाद के घटनास्थल का किया निरीक्षण
गया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जान मारने की नियत से गोलीबारी की घटना पिछले 15 दिसंबर को हुई थी।सोमवार की दोपहर 2 बजे मगध रेंज के आईजी,एसएसपी,सीटी एसपी,वजीरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।बताया कि इस मामले में अब तक 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।