गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: सोलरा पैक्स गोदाम पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत
जिले के परैया प्रखंड अंतर्गत सोलरा पैक्स को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। सोलरा पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को आवेदन देकर पूर्व पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष द्वारा पैक्स के सरकारी गोदाम पर अब भी अवैध रूप से कब्जा जमाए रखा गया है।