गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: कोतवाली पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
गया के कोतवाली थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला कांड में फरार चल रहे अभियुक्त सुधीर कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने सोमवार की दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मौर्या घाट के समीप बालू लदा हुआ ट्रैक्टर रामशिला की तरह से आ रहा था।ट्रैक्टर को रुकवाकर पुलिस के द्वारा लकड़ा गया।जिसके बाद कुछ लोगों के द्वारा पुलिस पर हमला कर जब्त ट्रैक्टर को ले भागा।