चरथावल क्षेत्र के अमीगढ़ पुलिया पर तेज रफ्तार से आ रही एक कर के द्वारा मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए, तुरंत ही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।