बहादुरपुर: पतोर थाना क्षेत्र के युवक को लहेरियासराय पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार किया
गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पतोर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शिवम मिश्रा, पिता कृष्ण मोहन मिश्रा, निवासी पतोर थाना क्षेत्र, जिला दरभंगा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लहेरियासराय थाना पुलिस द्वारा की गई है।