हमीरपुर: कुनहेटा गांव के पास असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शादी समारोह में शामिल होने ससुराल जा रहा था युवक
कुनहेटा गांव के पास ब्रेकर की वजह से बाइक फिसलने से सड़क पर गिरकर मुस्करा थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी 34 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र कल्लू की मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने जनपद महोबा के खन्ना गांव का जा रहा था, जहां युवक का ससुराल भी था।