हमीरपुर: चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों को दो पालियों में पीजी कॉलेज कुछेछा में प्रशिक्षण दिया गया
चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों व प्रथम मतदान अधिकारियों को दो पालियों में पीजी कॉलेज कुछेछा में प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि ईवीएम से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 304 व दूसरी पाली में 304 मतदान कार्मिक रहे।