फतुहा: बीते रात मौजीपुर मवेशी हाट मोड़ के पास पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
Fatwah, Patna | Aug 20, 2026 मौजीपुर मवेशी हाट मोड़ के पास पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया है। जिससे एक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक वैशाली के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार है। घायल उसी गांव का अनिल कुमार है। दोनों शिव शिवा सरिया फैक्ट्री में काम कर कच्ची दरगाह लौट रहा था। पुलिस ने घायल को पीएमसीएच भेजा है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।