सम्भल में गूंज उठी हर तरफ इमाम की सदाएं, यौमे आशूर पर
नम हुई आंखे ताज़ा हुई कर्बला की यादें वीडियो को शेयर करें
यूपी के जनपद नवासा ए रसूल हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की,शहादत 10 मोहर्रम यौमे आशूर का दिन शहर में ताजिए का
विशाल जुलूस अदब व एहतराम के साथ निकाला गया। हजारों
की तादात में लोग ताजिए की जियारत करने के लिए उमड़े।
शुक्रवार को सम्भल शहर में परंपरागत तरीके से ताजिए का विशाल,जुलूस निकाला गया। इमाम बारगाहों से ताजिए उठे और जुलूस,में शामिल हुए। कर्बला में यजीद से जंग करते हुए पैगंबर हज़रत,मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने,शहीद होकर शहादत पाई। इस्लाम की बका, इंसानियत, सच्चाई,ओर हक को कायम रखते हुए इस्लाम के प्रति दी गई इमाम हुसैन,की कुर्बानी को यौमे आशूर के दिन बयान करते हुए हर तरफ
ज़िक्र हुसैन कायम किया गया। नगर से सटे मंडी किशन दास
सराय से विशाल ताजिए का जुलूस परंपरागत तरीके से शुरू
हुआ और कागज़ी सराय, आलम सराय, हुसैन खान सराय, अली
सराय, नूरियों सराय के ताजिए के जुलूस के साथ चंदौसी मार्ग
पर पहुंचा जहां तमाम ताजिए विशाल जुलूस में परिवर्तित होकर
चंदौसी मार्ग होते हुए अस्पताल चौराहे पर पहुंचा यहां पर जगत,
चमन सराय, मोहल्ला नाला, चौधरी सराय के ताजिए शामिल हुए।
एक बड़ा जुलूस बनकर बाल विद्या रोड, एजेंटी तिराहे से आर्य
समाज रोड, खग्गू सराय, अंजुमन नखासा हुसैन रोड पहुंचा देर
शाम मिलाप ओर एक दूसरे को पगड़ी की रस्म के साथ जुलूस
मुकम्मल हुआ। जबकि कुछ ताजिए कर्बला हसनपुर मार्ग पहुंचे।
यौमे आशूर पर इमाम हुसैन को याद कर आंखे नम हो गई। हर
तरफ इमाम जिंदाबाद की सदाएं गूंज उठी। कर्बला को याद कर
नियाज़ नज़र का एहतिमाम किया गया। इस मौके पर रफीक राही,
मोहम्मद उमर, नसीम वारसी, मुकीम साबरी, अल्ताफ हुसैन, सालिम,हुसैन, गय्यूर, फहीम, मोहम्मद इकराम, तंजीम वारसी, सलमान,नबी संभली, पूर्व ग्राम उवैस, ग्राम प्रधान सरताज हुसैन अंसारी वा ग्राम प्रधान अरशद हुसैन अंसारी आदि शामिल रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों मे सांसद जियाउरर्हमान बर्क, शहर विधायक इकबाल महमूद,चैयरमेन पति चौधरी मुशीर अली खां, कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुशीर खां तरीन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी आरिफतुर्की, विधायक पुत्र सुहैल इकबाल, सपा जिला सचिव
सईद अख्तर इसराइली, समाजसेवी नाजिर खान, मौ० रफी खां, साजिद अली खां पूर्व प्रत्याशी आंवला, अकरम पहलवान
वारसी आदि रहे।