आबू रोड: आबूरोंड रेलवे स्टेशन चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चला, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित
जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह के निर्देशन जिलेभर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत आज शहर थानाधिकारी हरचंद देवासी,निरीक्षक सुरेश कुमार राणा एवं यातायात प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संध्या भाटी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन चौराहे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के दौरान आमजन एवं दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक किया