भोरे: भोरे के राजकीय मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक को विदाई, विदाई समारोह में छात्र हुए भावुक
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय भोरे में शिक्षक अशोक श्रीवास्तव के सेवानिवृत उपरांत शुक्रवार की दोपहर एक बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालय से आए शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्तव्य निष्ठा एवं स्वच्छ छवी का शिक्षक बताया। उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया