सुल्तानपुर: लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हैदराबाद के दर्शनार्थियों की बस खड्ड में पलटी, दर्शनार्थी एल अरविंद कुमार ने दी प्रतिक्रिया
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सोमवार सुबह मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के करौदी गांव के पास दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। घटना में हैदराबाद जिले के अंबरपेट थाने के गोलनगर निवासी एन विनोद (48) और मलकपेट थाने के सैदाबाद निवासी महेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।