खींवसर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे नागौर, खींवसर में किया गया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नागौर पहुंचें। इस दौरान नागौर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का खींवसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष को 51 किलो की माला व हल भेंट कर स्वागत किया गया।